नमस्ते दोस्तों! आज हम बात करने वाले हैं Ola Electric के नए स्कूटर S1 X की, जिसने अपनी लॉन्चिंग के साथ ही बाजार में तहलका मचा दिया है। 125 km की दमदार रेंज, 90 km/h की टॉप स्पीड और 3 साल की वारंटी के साथ यह स्कूटर भारतीय ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। चलिए, तो में अंकिता शर्मा आज के इस लेख के अंदर आपको Ola S1 X के बारे में विस्तार से समझाऊँगा की पॉवर परफॉरमेंस, फीचर्स और किंमत क्या होने वाली है?
Contents
- 1 पावर और परफॉर्मेंस: स्पीड से लेकर रेंज तक, जानें सब कुछ!
- 2 चार्जिंग: कितना समय और कितना खर्च?
- 3 फीचर्स: टेक्नोलॉजी और कंफर्ट का खेल!
- 4 डिज़ाइन और डाइमेंशन: क्या है साइज़?
- 5 टायर, ब्रेक और सस्पेंशन सिस्टम
- 6 वारंटी और सर्विस: लंबी गारंटी का फायदा!
- 7 कीमत और EMI प्लान: बजट में प्लानिंग
- 8 यूजर एक्सपीरियंस: असली जिंदगी में कैसा है?
- 9 पेट्रोल vs इलेक्ट्रिक: कितनी बचत?
- 10 Conclusion: क्या खरीदने लायक है ओला S1 X?
पावर और परफॉर्मेंस: स्पीड से लेकर रेंज तक, जानें सब कुछ!
Ola S1 X की खास बात है इसकी मोटर और बैटरी। इसमें 6 kW (पीक) पावर वाली हब मोटर लगायी हुई है, जो 58 Nm का शानदार टॉर्क जेनेरेट करके देती है। यह स्कूटर 0-40 km/h की तेज रफ्तार को सिर्फ 3.3 सेकंड में और 0-60 km/h की स्पीड को 5.5 सेकंड में हासिल कर लेता है। उसी के साथ इस स्कूटर की टॉप स्पीड 90 km/h होने वाली है, जो शहर और हाइवे दोनों के लिए परफेक्ट साबित होती है।
- रेंज: ARAI सर्टिफाइड रेंज 151 km मिल जाती है, लेकिन रियल-टाइम इस्तेमाल में Eco मोड में 125 km मिलती है। Normal मोड में 100 km तक आसानी से चलेगी।
- राइडिंग मोड: Eco (60 km/h) और Normal (90 km/h) मोड के साथ आप रेंज और स्पीड के बीच बैलेंस बना सकते हैं।
- ग्रैडिएबिलिटी: 10-15% ढलान पर भी स्कूटर आसानी से चढ़ जाता है बिना किसी रुकावट के।
चार्जिंग: कितना समय और कितना खर्च?
Ola S1 X को घर पर चार्ज करने के लिए 750 W का पोर्टेबल चार्जर दिया गया है। जो 0-100% चार्ज करने में 7.4 घंटे लगाता हैं, जबकि 0-80% सिर्फ 5 घंटे में चार्ज हो जाता है। अगर आप Ola के हाइपरचार्जर स्टेशन का इस्तेमाल करें, तो चार्जिंग और तेज हो सकता है।
- चार्जिंग कॉस्ट: प्रति किलोमीटर सिर्फ ₹0.15 (लोकल बिजली दर के हिसाब से अलग हो सकता है)।
- फ्यूल सेविंग: पेट्रोल स्कूटर की तुलना में महीने में लगभग ₹2,500 की बचत हो सकती है।
अगर आप Electric Vehicle और Petrol Vehicle के बीच में कितनी बचत हो सकती है यह जानना चाहते हो तो इस जरूर देखे :
Electric Vehicle vs Petrol Vehicle Cost Comparison Calculator
फीचर्स: टेक्नोलॉजी और कंफर्ट का खेल!
- स्मार्ट डिस्प्ले: S1 X+ में 5 इंच का टचस्क्रीन और S1 X में 4.3 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, और Geofencing (जियोफेंसिंग) जैसे फीचर्स इसे स्मार्ट बनाते हैं।
- LED लाइट्स: हेडलाइट, टेललाइट और टर्न सिग्नल में LED लाइट्स लगी हुई हैं, जो न सिर्फ एनर्जी सेव करती हैं बल्कि स्टाइलिश लुक भी देती हैं।
- रिवर्स असिस्ट: टाइट पार्किंग में पीछे जाने के लिए यह फीचर बहुत काम आता है।
डिज़ाइन और डाइमेंशन: क्या है साइज़?
- लंबाई: 1860 mm
- चौड़ाई: 850 mm
- ऊँचाई : 1298 mm
- सीट हाइट: 805 mm, जो ज्यादातर लोगों के लिए कम्फर्टेबल है।
- वजन: 108 kg (कर्ब वेट) और 160 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भारतीय सड़कों के लिए इसे परफेक्ट बनाता है।
- स्टोरेज: सीट के नीचे पर्याप्त जगह है, जहां आप हेलमेट या छोटा सामान आसानी से रख सकते हैं।
टायर, ब्रेक और सस्पेंशन सिस्टम
- टायर: 12 इंच के एलॉय व्हील्स के साथ अटैच किए हुए 90/90-12 ट्यूबलेस टायर पंक्चर का खतरा कम करते हैं।
- ब्रेक: आगे 220 mm डिस्क ब्रेक और पीछे 130 mm ड्रम ब्रेक दी गई है जिससे स्कूटर को आसानी से रोका जा सके।
- सस्पेंशन: ट्विन टेलिस्कोपिक (आगे) और ड्यूल शॉक (पीछे) सस्पेंशन से झटके कम होते हैं।
वारंटी और सर्विस: लंबी गारंटी का फायदा!
- बैटरी और मोटर: 8 साल की वारंटी (यानी लंबे समय तक चिंता मुक्त)।
- व्हीकल वारंटी: 3 साल।
- चार्जर वारंटी: 2 साल।
- सर्विस शेड्यूल: हर 6 महीने या 5000 km के बाद स्कूटर की सर्विसिंग करवानी चाइए, जिससे परफॉरमेंस बहतर बनी रहे।
कीमत और EMI प्लान: बजट में प्लानिंग
- S1 X बेस वेरिएंट: ₹99,999
- S1 X+ (प्लस वेरिएंट): ₹ 1,34,999
- EMI प्लान: ₹20,000 डाउन पेमेंट के बाद 9.5% ब्याज दर पर 36 महीने में ₹3,500/m की ईएमआई किस्त देनी होगी। ध्यान दे की EMI Plan के अंदर बदलाव हो सकते है, तो आप फाइनेंस प्रोवाइडर से जरूर सलाह ले।
अगर आप EMI को परफेक्ट तरीके से कैलकुलेट करना चाहते है तो इसे देखे : EMI & Range Cost Calculator
यूजर एक्सपीरियंस: असली जिंदगी में कैसा है?
मेरे कुछ यूजर्स ने बताया कि Ola S1 X की 125 km रेंज उनके रोजाना के 40-50 km कम्यूट के लिए काफी है। Eco मोड में रेंज बचाना आसान है, वहीं Normal मोड में स्पीड का मजा लिया जा सकता है। सस्पेंशन और सीट कम्फर्ट ने उन्हें लंबी राइड में भी थकान महसूस नहीं होने दी। रिवर्स असिस्ट और नेविगेशन जैसे फीचर्स ने शहर की ट्रैफिक में राइडिंग आसान बना दी।
पेट्रोल vs इलेक्ट्रिक: कितनी बचत?
अगर आप महीने में 500 km चलाते हैं, तो पेट्रोल पर ₹3,500-4,000 खर्च होंगे, जबकि ओला S1 X पर सिर्फ ₹1,000 (बिजली की दर के हिसाब से)। यानी हर महीने ₹2,500 की बचत!
Conclusion: क्या खरीदने लायक है ओला S1 X?
Ola S1 X उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो लंबी रेंज, स्मार्ट फीचर्स और कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं। 8 साल की बैटरी वारंटी और ₹1.10 लाख से शुरू कीमत इसे कॉम्पिटिटिव बनाती है। अगर आप इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में शिफ्ट होने की सोच रहे हैं, तो यह स्कूटर आपके लिए परफेक्ट पिक हो सकता है।
तो दोस्तों, यह थी ओला S1 X की पूरी जानकारी। अगर आपके कोई सवाल हैं, तो कमेंट में जरूर पूछें। मिलते हैं अगले ब्लॉग में, नए ऑटोमोबाइल अपडेट्स के साथ!
इसे भी पढ़े :- Triumph Speed 400 लौन्च हुई शानदार परफॉरमेंस के साथ, जानिए धाँसू फीचर्स और किंमत