सिर्फ़ 6.7 सेकंड में 0-100 km/h की तेज रफ़्तार से चलने वाली Mahindra BE 6 लांच हुई दमदार फीचर्स के साथ, जानिए किंमत के बारे में

By
On:
Follow Us

Mahindra ने इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अपनी एक नई और दमदार कार Mahindra BE 6 को लॉन्च कर दिया है। यह कार अपने शानदार फीचर्स, पावरफुल परफॉर्मेंस और दमदार सेफ्टी के साथ आपको देखने को मिल जाती है। अगर आप एक हाई परफॉर्मेंस वाली इलेक्ट्रिक SUV की तलाश मे है, तो अब Mahindra BE 6 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। क्यूंकि इस गाड़ी की ख़ास बात यह है कि यह सिर्फ 6.7 सेकंड मे 0-100 km प्रति घंटे की तेज रफ्तार को बड़ी आसानी से पकड़ सकती है। तो चलिए में अंकिता शर्मा आपको इस गाड़ी के फीचर्स, परफॉर्मेंस, सेफ्टी, कीमत और EMI प्लान्स के बारे में विस्तार से बताती हूँ।

पावर और परफॉर्मेंस

Mahindra BE 6 को दो बैटरी ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। जिसके अंदर 59 kWh और 79 kWh की क्षमता वाली बैटरी को जोड़ा गया है। वही इसके अंदर सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर को लगाया गया है, जो की जबरदस्त परफॉर्मेंस देती है। जिससे कार की अधिकतम पावर 231 PS (स्टैंडर्ड बैटरी के साथ) और 286 PS की पॉवर लार्ज बैटरी के साथ देखने को मिल जाती है। इसके साथ ही यह कार 380 Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे आपको इस कार मे तगड़ा पिकअप देखने को मिलता है।

यह कार सिर्फ 6.7 सेकंड के अंदर मे 0-100 km/h की स्पीड पकड़ सकती है, जो इसे एक हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक SUV बनाती है। Mahindra BE 6 को एक बार फुल चार्ज करने पर 557 – 683 km तक की शानदार रेंज मिलती है, जिससे आप बिना किसी रुकावट के राइड के आनंद ले सकते है। यह कार DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और केवल 20 मिनट में 20-80% चार्ज हो सकती है।

ब्रेक, स्टीयरिंग और सस्पेंशन

इस SUV के फ्रंट साइड मे इंडिपेंडेंट मैकफर्सन स्ट्रट सस्पेंशन और पीछे की तरफ़ मे मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन दिया गया है, जिससे खराब सड़को पर भी आपको स्मूद राइड देखने को मिल जाति है। इस SUV के अंदर मे इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग दीया गया है, जो टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट के साथ देखने को मिल जाता है। ब्रेकिंग सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए इसके फ्रंट और रियर दोनो तरफ़ मे डिस्क ब्रेक को लगाया गया है, जो हमे राइड के दौरान बहेतरीन सुरक्षा देती है।

डायमेंशन और कैपेसिटी

Mahindra BE 6 का डिज़ाइन और डायमेंशन इसे खूबसूरत और दमदार SUV बनाते हैं। इसकी लंबाई 4371 mm, चौड़ाई 1907 mm और हाइट 1627 mm होने वाली है। इसका व्हीलबेस 2775 mm लंबा दिया गया है, जिससे इसमें शानदार केबिन स्पेस देखने को मिल जाता है। इस कार में 5 लोग बडे आराम से बैठ सकते हैं और वही 455 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, जिससे आपको मुसाफ़री के दौरान सामान रखने में कोई समस्या नही होने वाली।

DimensionValue
लंबाई4371 mm
चौड़ाई1907 mm
ऊंचाई1627 mm
व्हीलबेस2775 mm
बूट स्पेस455 लीटर
सीटिंग कैपेसिटी5 सीटर

शानदार फीचर्स

Mahindra BE 6 में आपको हर तरह की कम्फर्ट और प्रीमियम सुविधाए दी गई है। इसमे वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीट्स, एडवांस एयर क्वालिटी कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल और रियर AC वेंट्स जैसे बहुत से अन्य फीचर्स इस कार में दिए गए है महिंद्रा की तरफ़ से। इसमें डुअल 12.3-इंच की डिजिटल डिस्प्ले दी गई है, जो आपको राइड की जानकारी और दूसरे जरूरी अलर्ट को मॉनिटर करने में मददगार साबित होती है। इसके अलावा, इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, Android Auto और Apple CarPlay जैसे खाश फीचर्स भी देखने को मिल जाएँगे।

सेफ्टी फीचर्स

Mahindra BE 6 को Bharat NCAP के द्वारा 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है, जो इसे सेफ्टी के मामले में एक बेहतरीन कार बनाती है। इसमें ABS के साथ EBD, 7 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, रियर कैमरा, 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए है।

एडवांस ADAS टेक्नोलॉजी

Mahindra BE 6 में ADAS (Advanced Driver Assistance System) टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ड्राइविंग को ज्यादा सेफ और स्मार्ट बनाती है। इसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन असिस्ट, लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और रियर क्रॉस ट्रैफिक कोलिजन असिस्ट जैसे शानदार फीचर्स भी देखने को मिल जाते है।

कलर ऑप्शंस

Mahindra BE 6 को कंपनी ने कई शानदार और आकर्षक कलर ऑप्शन के साथ मे लॉन्च किया है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार कलर ऑप्शन को चुन सकते हैं। इसमें फायरस्टॉर्म ऑरेंज, डेजर्ट मिस्ट, एवरेस्ट व्हाइट साटन, टेंगो रेड, डीप फॉरेस्ट, नेपोली ब्लैक और व्हाइट मिस्ट साटन जैसे कुल 7 अलग अलग कलर ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं।

कीमत और EMI प्लान

Mahindra BE 6 को कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत ₹18.90 लाख से शुरू होकर ₹26.90 लाख तक देखने को मिलने वाली है। इसके अलावा आप नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से किंमत को देख सकते है।

VariantEx-Showroom Price
BE 6 Pack One₹18.90 लाख
BE 6 Pack One Above₹20.50 लाख
BE 6 Pack Two₹21.90 लाख
BE 6 Pack Three Select₹24.50 लाख
BE 6 Pack Three₹26.90 लाख

अगर आप EMI प्लान के तहत इस कार को खरीदना चाहते हैं, तो आपको ₹3 – ₹4 लाख का डाउन पेमेंट देकर आप ₹35,000 – ₹50,000 तक की EMI पर इसे बड़ी आसानी से खरीद सकते हैं। वही आप अगर सटीक EMI Plan को कैलकुलेट करना चाहते हो तो आप इस EMI & Range Cost Calculator की मदद से EMI Plan को चेक कर सकते हो।

उपयोगकर्ता अनुभव

Mahindra BE 6 का ड्राइविंग अनुभव काफी स्मूद और शानदार देखने को मिला है। इसका इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, एडवांस सस्पेंशन और जबरदस्त पिकअप इसे एक परफेक्ट कार बनाते हैं। इसका बड़ा केबिन, शानदार फीचर्स और दमदार बैटरी बैकअप इसे लॉन्ग ड्राइव के लिए भी बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।तो मेरे ख्याल से महिंद्रा की यह BE 6 एक शानदार इलेक्ट्रिक SUV हो सकती है आपके लिए बाक़ी आप कमेंट में अपनी राय हमे जरूर बताइयेगा।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. Mahindra BE 6 की रेंज कितनी है?

यह 557 – 683 km तक की रेंज देती है, जो बैटरी वेरिएंट पर निर्भर करता है।

2. Mahindra BE 6 को चार्ज करने में कितना समय लगता है?

DC फास्ट चार्जर से 20 मिनट में 80% चार्ज हो जाती है और नॉर्मल चार्जर से 6-8 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है।

3. Mahindra BE 6 में कितनी सीट हैं?

यह 5-सीटर कार है और इसमें बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।

4. क्या Mahindra BE 6 सेफ्टी के मामले में अच्छी है?

हां, इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और इसमें 7 एयरबैग्स, ABS, हिल असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल है।

5. Mahindra BE 6 के लिए क्या EMI ऑप्शन उपलब्ध हैं?

आप ₹3 – ₹4 लाख डाउन पेमेंट करके इसे ₹35,000 – ₹50,000 की EMI पर आसानी से खरीद सकते हैं।

6. Mahindra BE 6 में ADAS फीचर मिलता है?

हां, इसमें ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे फ़ीचर भी शामिल हैं।

7. Mahindra BE 6 कितने कलर ऑप्शंस में आती है?

यह 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें फायरस्टॉर्म ऑरेंज, टेंगो रेड, व्हाइट मिस्ट साटन और डीप फॉरेस्ट जैसे कलर ऑप्शन दिए गए है।

निष्कर्ष

Mahindra BE 6 एक पावरफुल, स्टाइलिश और फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक SUV है, जो सेफ्टी, परफॉर्मेंस और कंफर्ट के मामले में काफ़ी शानदार होने वाली है। अगर आप एक एडवांस और हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Mahindra BE 6 एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसकी कीमत और EMI प्लान इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

अगर आप Mahindra BE 6 को खरीदने के बारे में सोच रहे हो, तो नज़दीकी Mahindra शोरूम से संपर्क करें और आज ही टेस्ट ड्राइव बुक करें!

Read Also :-

OLA S1 Pro: 117 km/h की स्पीड वाला ये स्कूटर क्यों है सबकी पसंद? जानिए हर जानकारी को विस्तार से

BYD Sealion 7: सिंगल चार्ज में 520 KM की रेंज और लग्जरी फीचर्स के साथ भारत में हुई लॉन्च!

Mercedes-Benz Maybach EQS SUV Electric Car: लांच हुई 200 km/h की तेज रफ़्तार के साथ नई कार, जानिए फीचर्स और किंमत

Ankita Sharma

में अंकिता शर्मा पिछले 8 सालो से ब्लॉगिंग कर रही हूँ और मुझे Automobile सेक्टर के कई सालों का अनुभव है। तो अब से में Vehicle Yatri के ऊपर अपनी Expertise के अनुसार नई बाइक्स, कार्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बारे में गहराई से रिसर्च करके आपको समझाने का प्रयास करूँगी। अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव है, तो कृपया नीचे दिए गए E-Mail के थ्रू संपर्क कर सकते है।

For Feedback or Any Query - [email protected]
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment