117Km की रेंज और 65 km/h की हाई-स्पीड के साथ लांच हुआ नया Lectrix Nduro इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए परफॉरमेंस और फीचर्स के बारे मे

By
On:
Follow Us

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरो की बढ़ती डिमांड के चलते कई नए और प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो रहे है। इसी के बीच मे Lectrix Nduro एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर सामने आया है। जो दमदार बैटरी, हाई स्पीड और शानदार फीचर्स के साथ आता है। इस स्कूटर में 117 किलोमीटर तक की रेंज और 65 km/h की टॉप स्पीड मिलती है। जिससे यह स्कूटर लॉन्ग ड्राइविंग के लिए एक परफेक्ट चॉइस बन जाता है।

यह स्कूटर दो वैरिएंट्स के साथ में आता है – Nduro 2.0 और Nduro 3.0। वही इसके दोनों ही मॉडल्स दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स से लैस है। अगर आप एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं जो अफोर्डेबल भी हो और परफॉर्मेंस मे भी दमदार हो तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। आइए, इस शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में विस्तार से जानते है।

Lectrix Nduro का दमदार इंजन और बैटरी परफॉर्मेंस

Lectrix Nduro में एक हब-माउंटेड 1.2kW की पावरफुल BLDC मोटर लगाई गई है। जिससे यह स्कूटर 65 km/h की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम हो जाता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर इको, नार्मल और स्पोर्ट जैसे तीन राइडिंग मोड्स के साथ आता है, जिससे यूजर अपनी जरूरत के अनुसार इसे चला सकता है।

इस स्कूटर में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। जिसके Nduro 2.0 में 2.3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो 90 किमी तक की रेंज देती है। वही, Nduro 3.0 में 3.0 kWh की बैटरी लगाई गई है, जिससे 117 किमी की शानदार रेंज मिलती है। इसके अलावा बैटरी और मोटर दोनो को IP67 रेटिंग दी गई है, जिससे स्कूटर को पानी और धूल के अंदर भी चलाया जा सकता है।

फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5-इंच का इंट्यूटिव डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। वही इसमे आपको लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, SOS फीचर, ईज़ी लोकेट और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे एडवांस फीचर्स देखने को मिल जाते है।

Lectrix Nduro Electric Scooter Display Look and Rear Design

Lectrix Nduro में एंटी-थेफ्ट अलार्म, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, रिवर्स मोड, हिल होल्ड और पार्किंग असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स भी मौजूद हैं। इसके अलावा, LED हेडलाइट, टेललाइट और डे-टाइम रनिंग लाइट इसे और भी स्टाइलिश बनाते है।

Lectrix Nduro Braking and Suspension System

इस स्कूटर के आगे और पीछे 130mm के ड्रम ब्रेक दिए गए है, जो कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) पर काम करते हैं। वही इस स्कूटर मे टेलेस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर में हाइड्रोलिक ड्यूल शॉक सस्पेंशन दिया गया है। जिससे खराब रास्तो पर भी स्मूद राइडिंग मिलती है।

इसके टायर ट्यूबलेस होने वाले है, जो बेहतरीन ग्रिप और स्टेबिलिटी प्रदान करते है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 160mm का है, जिससे यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चल सकता है।

Lectrix Nduro के डाइमेंशन और कैपेसिटी डिटेल्स

SpecificationsNduro 2.0Nduro 3.0
Weight117 kg123 kg
Seat Height700 mm700 mm
Ground Clearance160 mm160 mm
Under Seat Storage42 Litres42 Litres

Lectrix Nduro की कीमत और EMI प्लान

Lectrix Nduro दो वैरिएंट्स में आता है और इसकी कीमत काफी अफोर्डेबल रखी गई है। अगर आप इसे EMI पर लेना चाहते हैं, तो यहां टेबल में नीचे इसकी पूरी डिटेल दी गई है।

VariantOn-Road Price (Delhi)Down PaymentEMI (3 Years)Interest Rate
Nduro 2.0₹ 97,744₹19,800₹ 2,7178.5%
Nduro 3.0₹ 1,26,516₹22,100₹ 3,6408.5%

Lectrix Nduro से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Lectrix Nduro इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड क्या है?

Lectrix Nduro की टॉप स्पीड 65 km/h है, जो इसे शहर और हाईवे दोनों के लिए बेहतरीन बनाती है।

Lectrix Nduro में कौन-कौन से एडवांस फीचर्स मिलते हैं?

इसमें डिजिटल डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, लाइव लोकेशन, USB चार्जिंग पोर्ट, एंटी-थेफ्ट अलार्म और रिवर्स मोड जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।

क्या Lectrix Nduro की बैटरी और मोटर पर वारंटी मिलती है?

हां, कंपनी बैटरी पर 3 साल या 36,000 किमी की वारंटी दे रही है।

क्या आपको Lectrix Nduro खरीदना चाहिए ?

अगर आप एक पावरफुल, स्टाइलिश और लॉन्ग-रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में है, तो Lectrix Nduro एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसकी 117 किमी की रेंज, 65 किमी/घंटे की टॉप स्पीड और एडवांस फीचर्स इसे कम बजट में एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाते हैं।

अगर आप इस शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना चाहते हैं, तो आज ही अपने नजदीकी डीलरशिप पर विजिट करें या ऑनलाइन बुकिंग करें और शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस का मजा ले! 🚀

Disclaimer : यह लेख सिर्फ़ आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है । गाड़ियों की कीमतें, फीचर्स और ऑफ़र समय के साथ बदल सकते है। तो कृपया कोई भी वाहन ख़रीदने से पहेले हमेशा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।

Read Also :-

130 km/h की तेज रफ़्तार के साथ लांच हुई Royal Enfield Hunter 350 बाइक, जानिए परफॉरमेंस के बारे में

Ather 450X: सिर्फ़ ₹30,000 में घर लाएं ये धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर! जानिए कीमत, परफॉरमेंस और फीचर्स की पूरी जानकारी

Ankita Sharma

में अंकिता शर्मा पिछले 8 सालो से ब्लॉगिंग कर रही हूँ और मुझे Automobile सेक्टर के कई सालों का अनुभव है। तो अब से में Vehicle Yatri के ऊपर अपनी Expertise के अनुसार नई बाइक्स, कार्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बारे में गहराई से रिसर्च करके आपको समझाने का प्रयास करूँगी। अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव है, तो कृपया नीचे दिए गए E-Mail के थ्रू संपर्क कर सकते है।

For Feedback or Any Query - [email protected]
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment