भारत में मोटरसाइकिल का बाजार तेजी से विकसित हो रहा है और स्पोर्टी लुक & दमदार परफॉर्मेंस वाली बाइक्स की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी जरूरत को ध्यान मे रखते हुए Hero MotoCorp ने अपनी Hero Xtreme 160R बाइक को पेश किया है। जो न सिर्फ एक स्टाइलिश डिज़ाइन वाली मोटरसाइकिल है बल्कि परफॉर्मेंस और माइलेज का भी बेहतरीन कॉम्बिनेशन प्रदान करती है। यह बाइक उन राइडर्स के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। जो सिटी और हाईवे दोनों प्रकार की सड़कों पर एक बेहतरीन अनुभव चाहते है। आकर्षक डिज़ाइन, हल्का वजन, दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स के साथ यह बाइक युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है और दिलों में छा रही है।
Contents
Hero Xtreme 160R का इंजन और परफॉर्मेंस
Hero Xtreme 160R का सबसे बड़ा आकर्षण इसका दमदार 163.2cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है। जो राइड के दौरान 14.79 bhp की अधिकतम पावर और 14 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। जो इसे स्मूद शिफ्टिंग और बेहतरीन एक्सेलरेशन प्रदान करता है। इस बाइक का खास पहलू यह है कि यह केवल 4.7 सेकंड में 0 से 60 km प्रति घंटे की तेज रफ्तार पकड़ सकती है।
इसका लाइटवेट चेसिस और 139.5 किलोग्राम का वजन इसे बेहतरीन हैंडलिंग प्रदान करता है। जिससे राइडर को उबड़-खाबड़ सड़कों पर भी एक शानदार राइडिंग अनुभव देखने को मिलता है। इसके अलावा, इसमें फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जो न सिर्फ पावर डिलीवरी को बेहतर बनाती है बल्कि माइलेज भी बढ़ाती है। हाईवे और ट्रैफिक में बिना किसी झटके के स्मूथ राइडिंग सुनिश्चित करने के लिए बाइक की सस्पेंशन सेटिंग्स को भी काफी संतुलित रखा गया है।
माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी
एक बेहतरीन बाइक वही होती है जो पावर और माइलेज का संतुलन बनाए रखे। Hero Xtreme 160R इस मामले में निराश नहीं करती है। यह बाइक 49.65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने मे सक्षम है। जिससे यह उन राइडर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बनती है। जो रोज़ाना लंबी दूरी तय करने में मदद करती है। इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे लंबी यात्रा के दौरान बार-बार फ्यूल भरवाने की जरूरत नही पड़ती।
माइलेज को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें एक्सटेंडेड स्मार्ट फ्यूल मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया है। जिससे बाइक कम पेट्रोल मे ज्यादा दूरी तय कर सकती है। यह सिस्टम विशेष रूप से उन यूज़र्स के लिए उपयोगी है, जो शहर मे रोज़मर्रा के ट्रैफिक मे बाइक चलाते हैं और फ्यूल की बचत करना चाहते है।
Hero Xtreme 160R का डिज़ाइन और स्टाइलिंग
इस बाइक का डिज़ाइन पहली नजर में ही आकर्षित कर देता है। Hero MotoCorp ने इसे खास तौर पर युवाओं की पसंद को ध्यान मे रखते हुए डिज़ाइन किया है। इसके अग्रेसिव लुक, शार्प बॉडीवर्क और मॉडर्न LED लाइटिंग सिस्टम इसे प्रीमियम फील देता है। बाइक का फ्रंट काफी दमदार देखने को मिल जाता है। जिसमें फुल LED हेडलाइट्स दी गई है, जो नाइट राइडिंग के दौरान शानदार विजिबिलिटी प्रदान करती है।

वही बाइक के फ्यूल टैंक पर दिए गए ग्राफिक्स इसे और भी आकर्षक बनाते है। साथ ही इसमे स्पोर्टी सिंगल-पीस सीट और स्लीक टेल-लाइट डिज़ाइन दिया गया है। जो न सिर्फ लुक्स को बढ़ाता है बल्कि एयरोडायनामिक्स को भी बेहतर बनाता है। Hero ने इसमे ब्लैक आउट इंजन और एग्जॉस्ट दिया है, जो इसे एक स्पोर्टी और प्रीमियम लुक प्रदान करता है।
सेफ्टी और ब्रेकिंग सिस्टम
वही सुरक्षा किसी भी बाइक के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहलू होता है और Hero Xtreme 160R इस मामले मे काफी शानदार प्रदर्शन करती है। इसमें सिंगल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) दिया गया है। जिससे आप तेज़ रफ्तार में भी बाइक को सुरक्षित रूप से रोक सकते है।
इस बाइक मे 276mm फ्रंट डिस्क और 220mm रियर डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो तेज़ गति पर भी बेहतर स्टॉपिंग पावर प्रदान करते हैं। इसके अलावा बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 167mm है। जो खराब सड़कों पर भी इसे बेहतरीन स्थिरता प्रदान करता है।
वैरिएंट्स और कीमत
Hero Xtreme 160R को कुल तीन वैरिएंट्स मे पेश किया गया है। जो अलग-अलग फीचर्स और कीमतो के साथ आते है।
वैरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) |
---|---|
Xtreme 160R Single Disc | ₹1,33,665 |
Xtreme 160R Dual Disc | ₹1,36,500 |
Xtreme 160R Stealth Edition | ₹1,42,400 |
इसके अलावा Hero MotoCorp ने इस बाइक को 4 कलर ऑप्शंस के साथ लांच किया है। जिसमें स्पोर्ट्स रेड, पर्ल सिल्वर, स्टील्थ ब्लैक और ब्लू जैसे कलर शामिल है।
Note :- ध्यान दे की बाइक को खरीद ने से पहेले अपने शहर के अंदर नजदीकी हीरो के शोरूम में किंमत की जाँच ज़रूर करे क्यूँकि इसमें कुछ चेंज भी हो सकता है। तो खरीदारी करने से पहेले आधिकारिक डीलर से जरूर पूछे।
Hero Xtreme 160R क्यों खरीदें?
Hero Xtreme 160R उन बाइक्स मे से एक है। जो परफॉर्मेंस, माइलेज और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन प्रदान करती है। यह बाइक खास तौर पर उन राइडर्स के लिए उपयुक्त होने वाल है। जो शहर और हाईवे दोनों जगहों पर बेहतर राइडिंग अनुभव चाहते है। इसका हल्का वजन, दमदार इंजन और बेहतरीन ब्रेकिंग सिस्टम इसे रोज़मर्रा की सवारी के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते है।
इस बाइक का माइलेज काफ़ी अच्छा है। जिससे लंबे सफर पर भी यह जेब पर भारी नहीं पड़ती। साथ ही इसका स्पोर्टी डिज़ाइन और LED लाइटिंग सिस्टम इसे अन्य बाइक्स से अलग बनाता है। Hero MotoCorp की विश्वसनीयता और इसके कम मेंटेनेंस कॉस्ट इसे और भी ज़्यादा आकर्षक बनाते है।
निष्कर्ष
अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश मे है। जो स्पोर्टी लुक, शानदार माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करे तो Hero Xtreme 160R आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इसका हल्का वजन और बेहतरीन पावर-टू-वेट रेशियो इसे सेगमेंट मे अन्य बाइक्स से अलग बनाता है। Hero ने इस बाइक को आधुनिक युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया है। जो इसे एक बेहतरीन सिटी और हाईवे राइडिंग बाइक बनाता है।
अगर आप इस बाइक को खरीदने का प्लान बना रहे है तो आप अपने नजदीकी Hero MotoCorp डीलरशिप पर जाकर टेस्ट राइड बुक कर सकते हैं और खुद इसके शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस का अनुभव ले सकते है।
Read also :-
Sokudo Acute इलेक्ट्रिक स्कूटर: मात्र ₹9,000 की डाउन पेमेंट में खरीदें और पाएं 100KM की शानदार रेंज
CFMoto 450 MT: एक दमदार एडवेंचर बाइक, जानिए इसके फीचर्स, परफॉरमेंस और कीमत की पूरी जानकारी