Hero Xpulse 210 भारत में लॉन्च: दमदार इंजन के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स, जानें कीमत और परफॉरमेंस की पूरी जानकारी

By
On:
Follow Us

नमस्ते दोस्तों! अगर आप एडवेंचर बाइक्स के शौकीन हैं, तो Hero ने अपनी नई XPulse 210 को भारतीय बाजार में लॉन्च करके एक बार फिर से सबका ध्यान खींचा है। यह बाइक न सिर्फ अपने दमदार इंजन की वजह से जाना जाता है बल्कि ऑफ-रोड और ऑन-रोड फीचर्स के साथ आती है। चलिए, तो आज के इस लेख के अंदर में Ankita Sharma आपको XPulse 210 की हर डिटेल को विस्तार से समझाती हूँ की इसके अंदर आपको परफॉरमेंस, कीमत, EMI प्लान और फीचर्स क्या मिलेंगे?

दमदार इंजन और शानदार परफॉरमेंस

Hero XPulse 210 का दिल है एक 210cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन, जो आपको राइड के दौरान 24.67 PS बहेतरीन पावर और 20.7 Nm का टॉर्क जेनेरेट करके देता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ मिलकर बेहतरीन एक्सीलरेशन भी देता है, जिससे बाइक को हाई स्पीड पर भी चलाया जा सकता है। कुछ खास बाते जानिए:

  • Top Speed: 130 km/h (लगभग)
  • Mileage: ARAI Certified 40 km/l की शानदार माइलेज मिल जाता है।
  • फ्यूल टैंक: 13 लीटर का फ्यूल टैंक और 3.5 लीटर की रिजर्व फ्यूल कैपेसिटी मिल जाती है।
  • यह बाइक सिर्फ 5.9 सेकंड के अंदर 0-60 km/h की टॉप स्पीड हासिल कर लेता है।
  • राइडिंग मोड: ऑफ-रोड और रोड (स्विचेबल ABS)

यह बाइक फ्यूल इंजेक्शन (FI) टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे फ्यूल की बचत होती है और स्मूथ परफॉरमेंस देखने को मिल जाती है। साथ ही, वेट मल्टी-प्लेट क्लच और लिक्विड कूलिंग सिस्टम लंबी राइड के लिए एक दम परफेक्ट है।

ब्रेक, व्हील और सस्पेंशन सिस्टम

XPulse 210 को हीरो मोटर्स ने ऑफ-रोड एडवेंचर के लिए डिज़ाइन किया है। इसके 21-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर व्हील (स्पोक टाइप) गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्तों में भी बहतर स्टेबिलिटी देते है।

  • सस्पेंशन: फ्रंट में 210mm ट्रैवल वाला टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में प्री-लोड एडजस्टेबल मोनोशॉक (205mm ट्रैवल) मिल जाते है। जो की स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस देते है।
  • ब्रेकिंग: Dual-Channel ABS के साथ में फ्रंट में 276mm की डिस्क ब्रेक और रियर में 220mm की डिस्क ब्रेक राइड को और भी सुरक्षित बनाते है।
  • टायर: ट्यूबलेस (फ्रंट: 21-inch, रियर: 18-inch)

वही इस बाइक की 220mm ग्राउंड क्लीयरेंस और सेमी-डबल क्रैडल फ्रेम ख़राब रस्तों पर और हाईवे पर बहतर कंट्रोल बनाए रखते हैं।

डाइमेंशन और कम्फर्ट: लंबी राइड के लिए परफेक्ट

XPulse 210 की बनावट एडवेंचर बाइकर्स को ध्यान में रखकर की गई है:

  • सीट हाइट: 825mm (नए राइडर्स के लिए थोड़ी ऊँची हो सकती है)
  • व्हीलबेस: 1415mm
  • कर्ब वेट: 168 kg
  • लोड कैपेसिटी: 150 kg

इसकी TFT कलर डिस्प्ले स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और राइड मोड्स को दर्शाती है। साथ ही, LED हेडलाइट्स और DRLs रात मे बेहतर विजिबिलिटी देते है।

वारंटी और सर्विस

Hero XPulse 210 के अंदर ग्राहक को कंपनी कि तरफ़ से 3 साल या 30,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है। साथ ही, पहले साल में 3 फ्री सर्विसेज मिल जाती हैं। वही इस बाइक की सर्विस कॉस्ट लगभग ₹1,500-2,000 प्रति सर्विस होती है, जो आपके रेगुलर मेंटेनेंस पर निर्भर करती है।

फीचर्स

XPulse 210 में हीरो ने एडवांस्ड फीचर्स को भी सामिल किया है:

  • स्मार्ट कनेक्टिविटी: ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-C पोर्ट, कॉल/एसएमएस अलर्ट जैसे अन्य फीचर्स दिए है।
  • सेफ्टी: Dual-Channel ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्विचेबल ABS (ऑफ-रोड मोड में ABS बंद किया जा सकता है)।
  • अन्य: राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, नक्कल गार्ड्स, एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन जैसे फीचर्स भी शामिल है।

कलर ऑप्शन्स

यह बाइक कुल 4 अलग अलग शानदार कलर ऑप्शन के साथ देखने को मिल जाएगी, जैसे की:

  1. Wild Red (लाल)
  2. Glacier White (सफेद)
  3. Azure Blue (नीला)
  4. Alpine Silver (सिल्वर)

Hero XPulse 210 की कीमत और EMI प्लान

  • एक्स-शोरूम कीमत: ₹1,75,800 (STD वेरिएंट), ₹1,85,800 (टॉप वेरिएंट)
  • दिल्ली में ऑन-रोड कीमत: ₹2,03,012 (STD), ₹2,14,013 (टॉप)

EMI प्लान:

बाइक के स्टैण्डर्ड वैरिएंट के EMI प्लान की बात करे तो आप ₹ 20,600 की डाउन पेमेंट देकर बाइक को खरीद सकते हो, जिसमे आपको 10% तक का इंटरेस्ट रेट लग सकता है। और वही यह EMI Plan 3 साल का होने वाला है।

ध्यान दे कि EMI Plan के अंदर बदलाव हो सकते है क्यूंकि यह Finance Provider या फिर Bank के ऊपर निर्भर करता है कि डाउन पेमेंट और इंटरेस्ट रेट कितना होगा।

अगर आप EMI Calculate करना चाहते है तो इसे देखे : EMI Cost Calculator

यूजर एक्सपीरियंस: क्या कहते हैं राइडर्स?

XPulse 210 के शुरुआती रिव्यू बताते हैं कि यह बाइक ऑफ-रोड और हाईवे दोनों पर बेहतर परफॉर्म करती है। हल्के वजन और लंबे सस्पेंशन ट्रैवल की वजह से यह गांव और पहाड़ी रास्तों में भी आसानी से चल सकती है। हालाँकि, 825mm की सीट हाइट छोटे राइडर्स के लिए थोड़ी परेशानी दे सकती है।

FAQs: आपके सवाल, हमारे जवाब

क्या XPulse 210 में पिलियन सीट कम्फर्टेबल है?

जी हाँ! पिलियन सीट और फुटरेस्ट लंबी राइड के लिए आरामदायक है।

क्या यह बाइक शहर के लिए भी ठीक है?

बिल्कुल! 40 km/l माइलेज और 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रैफिक में भी शानदार परफॉर्मेंस देते है।

सर्विस कॉस्ट कितनी आएगी?

लगभग ₹1,500-2,000 प्रति सर्विस (ऑयल चेंज और मेंटेनेंस जैसी आदि चीज़े सामिल)।

Conclusion: Hero XPulse 210 क्यों है बेस्ट?

अगर आप ₹2 लाख के बजट में एडवेंचर बाइक चाहते हैं, तो XPulse 210 बेहतरीन विकल्प है। यह बाइक दमदार परफॉरमेंस, एडवांस्ड फीचर्स और हीरो की विश्वसनीयता के साथ आती है। ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए तो यह बाइक परफेक्ट हो सकती है!

अगर आप लंबी राइड के लिए सोच रहे और आपको अगर Fuel कैलकुलेट करना है की कितने किलोमीटर पर कितना फ्यूल चाइए और कितनी कॉस्ट आएगी तो आप इसे देख सकते है : Fuel Cost and Mileage Calculator

तो दोस्तों, यह थी Hero XPulse 210 की पूरी जानकारी। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो शेयर जरूर करें। कोई सवाल हो तो हमे कमेंट में पूछ सकते है! 🚀

Read Also :-

10,000 रूपए की शुरूआती emi के साथ Ultraviolette F77 SuperStreet बाइक को ले जाए अपने घर, जाने डिटेल्स

OLA S1 Pro: 117 km/h की स्पीड वाला ये स्कूटर क्यों है सबकी पसंद? जानिए हर जानकारी को विस्तार से

Ankita Sharma

में अंकिता शर्मा पिछले 8 सालो से ब्लॉगिंग कर रही हूँ और मुझे Automobile सेक्टर के कई सालों का अनुभव है। तो अब से में Vehicle Yatri के ऊपर अपनी Expertise के अनुसार नई बाइक्स, कार्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बारे में गहराई से रिसर्च करके आपको समझाने का प्रयास करूँगी। अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव है, तो कृपया नीचे दिए गए E-Mail के थ्रू संपर्क कर सकते है।

For Feedback or Any Query - [email protected]
Join Our WhatsApp Channel

2 thoughts on “Hero Xpulse 210 भारत में लॉन्च: दमदार इंजन के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स, जानें कीमत और परफॉरमेंस की पूरी जानकारी”

  1. मुझे यह लेख बहुत अच्छा लगा है अंकिता जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद गाइड के लिए मे काफी समय से एडवेंचर बाइक खरीदने का सोच रहा था।एक बार फिर से बहुत बहुत धन्यवाद। एसी पोस्ट रोजाना करते रहें हमें पढ़ने में बहुत अच्छा लगता है।

    Reply
    • आपका बहुत बहुत धन्यवाद हम इसी तरह आपको क्वालिटी लेख प्रदान करेंगे। Vehicleyatri.com से जुड़ने के लिए आपका तय दिल से धन्यवाद.

      Reply

Leave a Comment