Ather Energy ने एक बार फिर से इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट के अंदर धूम मचा दी है। लंबे समय के इंतेज़ार के बाद कंपनी ने Ather Rizta को लॉन्च किया है, जिसको खासतौर पर फैमिली राइडिंग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह स्टाइलिश होने के साथ-साथ दमदार फीचर्स से भी लैस है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1.10 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो इसे अपने सेगमेंट में बेहतरीन ऑप्शन बनाती है।
इस स्कूटर में आरामदायक सीट, बड़ा सा स्टोरेज स्पेस और एडवांस टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ एक इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए एक भरोसेमंद साथी हो सकता है। तो चलिए में अंकिता शर्मा आपको हर एक जानकारी के बारे में विस्तार से समझाती हूँ कि इसमें कौनसे खाश फीचर्स देखने को मिलेंगे और इसकी परफॉरमेंस क्या होने वाली है ?
Contents
- 1 Ather Rizta के दमदार फीचर्स
- 2 Ather Rizta Electric Scooter की बैटरी और रेंज
- 3 Ather Rizta की कीमत – क्या ये वाकई मे वैल्यू फॉर मनी हो सकता है?
- 4 Ather Rizta के डाइमेंशन और कैपेसिटी – परिवार के लिए परफेक्ट!
- 5 Ather Rizta के फायदे और नुकसान – क्या यह आपके लिए सही स्कूटर है?
- 6 FAQs – Ather Rizta से जुड़े सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
- 6.1 Ather Rizta की टॉप स्पीड कितनी है?
- 6.2 क्या Ather Rizta में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है?
- 6.3 Ather Rizta को कितने समय में फुल चार्ज किया जा सकता है?
- 6.4 क्या यह पानी में चल सकता है?
- 6.5 Ather Rizta के कौन-कौन से कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं?
- 6.6 क्या Ather Rizta EMI ऑप्शन में उपलब्ध है?
- 6.7 Ather Rizta की बैटरी पर कितनी वारंटी मिलती है?
- 7 Conclusion
Ather Rizta के दमदार फीचर्स
Ather Rizta में आपको 7-इंच की TFT डिस्प्ले दि गयी है, जो आपको राइड के दौरान हर जानकारी को बताती है। इसमें स्पीड, बैटरी लेवल और नेविगेशन जैसी सभी जानकारिया हम आसानी से मॉनिटर कर सकते हैं। साथ ही, इसमें दो राइडिंग मोड Eco और Sport दिए गए हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार सफर कर सकते हो।
इस स्कूटर में IP67 रेटिंग की बैटरी दी गई है, जिससे यह बारिश और धूल में भी शानदार परफॉर्मेंस देता है। इसकी 400mm की वाटर वेडिंग कैपेसिटी पानी भरी सड़को पर भी आसानी से चलने लायक बनाती है। खास बात यह है कि इसमें इनबिल्ट गूगल मैप्स दिया गया है, जिससे रास्ता ढूंढना और भी आसान हो जाता है।
Ather Rizta Electric Scooter की बैटरी और रेंज
Ather Rizta को दो बैटरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 2.9kWh बैटरी के साथ आता है, जो की राइड के दौरान 123 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। वही दूसरा वेरिएंट 3.7 kWh बैटरी के साथ आता है, जो 165 किलोमीटर तक की दूरी को तय कर सकता है। दोनो वेरिएंट की टॉप स्पीड आपको 80 km/h की देखने को मिलेगी है। जिसकी वजह से आप शहर के ट्रैफिक और हाईवे पर बिना किसी रुकावट के सफ़र को तय कर सकते हो।
वही इसकी 2.9 kwh वाले वैरिएंट की बैटरी को चार्ज करने में 5.45 घंटे का समय लगता है, जिसमे यह आसानी से 0-80% तक चार्ज हो जाती है। और वही 3.7 kwh वाले वैरिएंट में 0-80% तक चार्ज होने में 4.3 घंटे का समय लग जाता है। इसके अलावा फुल चार्ज होने के लिए क्रमश 8.3 घंटे और 6.1 घंटे का समय लग जाता है।

Ather Rizta की कीमत – क्या ये वाकई मे वैल्यू फॉर मनी हो सकता है?
Ather Rizta की कीमत ₹ 1,37,047 लाख से शुरू होती है। हालांकि, टॉप वेरिएंट की कीमत ₹ 1,64,448 लाख (एक्स शोरूम) तक जाती है। इसके अलावा आपको इस स्कूटर की खरीद करने पर ₹ 5,401 रुपए का कैश डिस्काउंट भी मिल जाएगा। तो चलिए जानते है हर वैरिएंट की क्या किंमत होने वाली है।
Ather Rizta के वेरिएंट और कीमतें (Ex-Showroom) –
Variant | Ex-Showroom Price | On Road Price | EMPS 2024 Subsidy | Cash Discount | Charging Time (0-100%) |
---|---|---|---|---|---|
Rizta S – 2.9 kWh | ₹ 1,37,047 | ₹ 1,30,646 | ₹ 10,000 | ₹ 15,001 | 8.3 hrs |
Rizta S – 2.9 kWh – Pro Pack | ₹ 1,37,047 | ₹ 1,44,647 | ₹ 10,000 | ₹ 15,001 | 8.3 hrs |
Rizta Z – 2.9 kWh | ₹ 1,50,047 | ₹ 1,48,935 | ₹ 10,000 | ₹ 11,001 | 8.3 hrs |
Rizta Z – 2.9 kWh – Pro Pack | ₹ 1,50,047 | ₹ 1,65,935 | ₹ 10,000 | ₹ 11,001 | 8.3 hrs |
Rizta Z – 3.7 kWh | ₹ 1,64,448 | ₹ 1,70,363 | ₹ 10,000 | ₹ 5,401 | 6.1 hrs |
Rizta Z – 3.7 kWh – Pro Pack | ₹ 1,64,448 | ₹ 1,90,363 | ₹ 10,000 | ₹ 5,401 | 6.1 hrs |
वही हम EMI Plans की बात करे तो हर एक वैरिएंट की अलग अलग EMI Calculation आपको देखने को मिलने वाली है। जैसा की मैंने आपके लिए EMI Plan कुछ रिसर्च करके बनाया है, जिसे आप नीचे दिए गए टेबल से समज सकते हो।
EMI Plan Details | Rizta S – 2.9 kWh | Rizta S – 2.9 kWh – Pro Pack | Rizta Z – 2.9 kWh | Rizta Z – 2.9 kWh – Pro Pack | Rizta Z – 3.7 kWh | Rizta Z – 3.7 kWh – Pro Pack |
---|---|---|---|---|---|---|
Ex-Showroom Price | ₹ 1,37,047 | ₹ 1,37,047 | ₹ 1,50,047 | ₹ 1,50,047 | ₹ 1,64,448 | ₹ 1,64,448 |
On-Road Price | ₹ 1,30,646 | ₹ 1,44,647 | ₹ 1,48,935 | ₹ 1,65,935 | ₹ 1,70,363 | ₹ 1,90,363 |
Down Payment | ₹ 29,700 | ₹ 33,300 | ₹ 41,100 | ₹ 48,900 | ₹ 50,200 | ₹ 53,100 |
Interest Rate (%) | 9.4% | 9.4% | 9.4% | 9.4% | 9.4% | 9.4% |
Monthly EMI Cost | ₹ 3,595 | ₹ 3,965 | ₹ 3,840 | ₹ 4,168 | ₹ 4,279 | ₹ 4,888 |
EMI Loan Duration | 3 Year (36 Months) | 3 Year (36 Months) | 3 Year (36 Months) | 3 Year (36 Months) | 3 Year (36 Months) | 3 Year (36 Months) |
Principal Loan Amount | ₹ 1,00,946 | ₹ 1,11,347 | ₹ 1,07,835 | ₹ 1,17,035 | ₹ 1,20,163 | ₹ 1,37,263 |
Total Interest Payable | ₹ 28,474 | ₹ 31,393 | ₹ 30,405 | ₹ 33,013 | ₹ 33,881 | ₹ 38,705 |
Total Amount Payable | ₹ 1,29,420 | ₹ 1,42,740 | ₹ 1,38,240 | ₹ 1,50,048 | ₹ 1,54,044 | ₹ 1,75,968 |
ध्यान दे :- इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑन रोड किंमत के अंदर कुछ बदलाव हो सकते है क्यूंकि हर राज्य के अंदर अलग अलग टेक्स लगता है। तो खरीदने से पहेले Ather Energy के ऑफिसियल डीलर शोरूम से ऑन रोड किंमत और EMI Plan को जरूर कन्फर्म करे।
अगर आप दूसरे किसी बाइक या कार के EMI Plan को चेक करना चाहते हो तो एक बार इसे जरूर देखे – EMI & Range Cost Calculator।
Ather Rizta के डाइमेंशन और कैपेसिटी – परिवार के लिए परफेक्ट!

Ather Rizta को आरामदायक और फैमिली फ्रेंडली बनाया गया है। जिसमे इसकी 165mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 1285mm व्हीलबेस इसे बेहतर स्टेबिलिटी देता है। इसके अलावा, 34L अंडरसीट स्टोरेज और 22L फ्रंट स्टोरेज आपके सारे सामान को आसानी से स्टोर करने में मदद करता है। इसके अलावा आप लंबाई, चौड़ाई और हाइट को नीचे दिए गए टेबल से समज सकते हो –
Specification | Value |
---|---|
Length | 1850 mm |
Width | 750 mm |
Height | 1140 mm |
Seat Height | 780-840 mm |
Ground Clearance | 165 mm |
Wheelbase | 1285 mm |
Kerb Weight | 119 kg |
Storage Capacity | 34L (under-seat), 22L (frunk) |
Ather Rizta के फायदे और नुकसान – क्या यह आपके लिए सही स्कूटर है?
✅ फायदे (Pros) | नुकसान (Cons) ❌ |
---|---|
✔ दमदार बैटरी और लंबी रेंज – 165KM तक की शानदार रेंज मिलती है। | ❌ कीमत थोड़ी ज्यादा – अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तुलना में महंगा। |
✔ फैमिली फ्रेंडली डिजाइन – आरामदायक सीट और बड़ा स्टोरेज स्पेस दिया है। | ❌ फास्ट चार्जर अलग से खरीदना पड़ेगा – यह स्कूटर के साथ नहीं आता। |
✔ बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी – IP67 और IP66 रेटिंग के साथ वाटरप्रूफ डिजाइन। | ❌ लंबे सफर के लिए टॉप स्पीड कम है – 80km/h हाईवे पर कम लग सकती है। |
FAQs – Ather Rizta से जुड़े सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
Ather Rizta की टॉप स्पीड कितनी है?
Ather Rizta की टॉप स्पीड 80 km/h है।
क्या Ather Rizta में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है?
हां, लेकिन फास्ट चार्जर अलग से खरीदना होगा।
Ather Rizta को कितने समय में फुल चार्ज किया जा सकता है?
2.9kWh बैटरी – 8.3 घंटे, 3.7kWh बैटरी – 6.1 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
क्या यह पानी में चल सकता है?
हां, इसकी 400mm वाटर वेडिंग कैपेसिटी है।
Ather Rizta के कौन-कौन से कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं?
यह Siachen White, Deccan Grey, Pangong Blue, Cardamom Green, Alphonso Yellow रंगों में उपलब्ध है।
क्या Ather Rizta EMI ऑप्शन में उपलब्ध है?
हां, ₹ 3,595/महीना की शुरुआती EMI पर इसे खरीदा जा सकता है।
Ather Rizta की बैटरी पर कितनी वारंटी मिलती है?
Ather की तरफ़ से आपको बैटरी पर 3 साल या 30,000KM की वारंटी मिलती है, जिसे 8 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
Conclusion
Ather Rizta एक परफेक्ट फैमिली स्कूटर है, जो लंबी रेंज, बेहतरीन स्टोरेज और हाई-टेक फीचर्स के साथ आता है। अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ख़रीद करने के लिए इसे Ather के ऑफिशियल शोरूम या वेबसाइट से बुक करें और कैश डिस्काउंट का फायदा उठाये।
तो चलिए दोस्तों में अंकिता शर्मा आपको मिलती हूँ एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ में तब तक के लिए धन्यवाद। आपको यह लेख कैसा लगा अपनी राय मुझे कमेंट में जरूर बताइयेगा।
Read Also :-
Yamaha FZ S Hybrid बाइक हुई लॉन्च, होगी पेट्रोल की बचत और मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स जानिए पूरी जानकारी